Uncategorized

इनोवेटिव 4 इंडिया द्वारा प्रकृति प्रेमियों के साथ ग्रीन गुजरात फेलोशिप प्रोग्राम आयोजित हुआ

Written by krishnanewsnetwork

Innovate4India NPO ने यानोलजा क्लाउड सॉल्यूशन के सहयोग से 8 दिसंबर को Green Gujarat Fellowship Program के तहत एक Experts Workshop का आयोजन पाल में किया था।इस कार्यक्रम में कई प्रकृति प्रेमी और विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए।जिसमें एक्सपर्ट Shruti Dalal ने Design Thinking पर बात की, जिसमें framework,Scalability के उदाहरण और idea को reality में बदलने के तरीकों पर चर्चा की गई।• Dr. Nitin Dumasia ने Sustainability और ESG पर Scale के उदाहरण दिए,साथ ही अपने व्यवसाय की idea to reality यात्रा और stakeholder engagement पर प्रकाश डाला आने वाले दिनों में किस तरह से देश विकसित भारत की तरफ अग्रसर हो उस पर चर्चा हुई।• Sneha Poddar ने विभिन्न स्तरों और स्केल पर systems thinking के महत्व पर चर्चा की।• नेचर क्लब के Snehal Patel ने Nature Club Surat,सफल केस स्टडीज़ और grassroots impact projects के लिए बेहतरीन तरीकों पर बात की, जिसमें परियोजना के विचार, योजना, कार्यान्वयन, स्टाफिंग, बजटिंग और प्रभाव मूल्यांकन शामिल थे।इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने sustainability पर आधारित प्रोजेक्ट्स के बारे में सीखा और impactful environmental projects को सही तरीके से execute करने के तरीकों को जाना। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों, शिक्षकों, NGO founders और गृहिणियों सहित कई लोग शामिल हुए,जो पर्यावरण के लिए अधिक ज्ञान और कौशल हासिल करने के लिए उत्सुक थे. अभी भी एप्लीकेशन भरके फेलोशिप में भाग लिया जा सकता है जिससे आप सच में कुछ बदलाव लेकर आ सके।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाले दिनों में जलवायु परिवर्तन एवं मानवसर्जित समस्याओं के कारण होने वाली विविध गंभीर समस्याओं के रोकथाम के लिए विविध आइडिया द्वारा छोटी छोटी समस्याओं को बड़े पैमाने पर हल करने की शुरुआत करवानी थी और उसे प्रोत्साहन देना था।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment