Hindi

दादरा एवं नगर हवेली जिले के कौंचा ग्राम पंचायत के सभी गाँव में “सरकार आपके द्वार” लोक दरबार आयोजित किया गया

Written by krishnanewsnetwork

दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दादरा एवं नगर हवेली जिले के कौंचा ग्राम पंचायत के सभी गाँव (कौंचा, मेधा, आंबाबारी वाघचौड़ा, खेरारबारी, कोठर, घोड़बारी, बिलधरी, गुंसा एवं जमालपाड़ा ) मैं आज दिनांक 09/12/2024 के रोज़ 11:30 बजे “सरकार आपके द्वार” लोक दरबार आयोजित किया गया।इस लोक दरबार में प्रशासन के कई अधिकारी एवं जिल्ला पंचायत के चुने हुए सदस्य उपस्थित रहें। इस सभा में ग्रामीण जनों की स्थानीय समस्याओं को सुना एवं उसके लिए समय सीमा में समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये।जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एवं इसके निवारण हेतु कौंचा ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, विभिन्न आवश्यक दाखिलें, पेंशन, बिजली कनेक्सन इत्यादि के लिए 10/12/2024 से 11/12/2024 को विशेष कैंप लगाने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए और ग्राम पंचायत के सभी विभिन्न समस्याओ को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। कौंचा ग्राम पंचायत की आम जनता ने माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल का आभार व्यक्त किया और लोगो ने इस प्रयास की काफी सराहना की।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment