Uncategorized

दादरा नगर हवेली के सिलवासा ग्रामीण जिला संगठन पर्व  संगठन कार्य पाठशाला का आयोजन किया गया

Written by krishnanewsnetwork

दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यन्त भाई पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में संगठन पर्व संगठन कार्यक्रम दादरा नगर हवेली के सिलवासा ग्रामीण जिला संगठन पर्व 2024 दिन रविवार दिनांक 01/12/2024 समय 11:00 बजे सुबह संगठन कार्य पाठशाला का आयोजन किया गया.आज की बैठक की शुरुआत सिलवासा जिला ग्रामीण भाजपा के सिलवासा शहर की ज़िला की मंत्री क्रिना पाठक जी ने प्रथम दीप प्रज्वलित करके स्वागत भाषण एवं संगठन पर्व की रूपरेखा से हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़िला की टीम लगी हुई थी.यह कार्यक्रम सिलवासा अटल भवन पर आयोजित किया गया। सिलवासा शहर जिला संगठन पर्व प्रभारी श्रीमती फाल्गुनी पटेल जी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह बताया कि संगठन के नये गठन से पहले क्या किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान, सक्रिय कार्यकर्ताओं, बूथ कमेटी, मंडल कमेटी एवं जिला कमेटी के नवगठन से पूर्व संगठन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।इस बैठक में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश भाई चौहान एवं सिलवासा शहर जिला संगठन पर्व प्रभारी श्रीमती फाल्गुनी पटेल, प्रदेश सटी मोर्चा के अध्यक्ष श्री रमेश कडू जी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती रजनी शेट्टी जी ,सिलवासा शहर जिला के अध्यक्ष अजय भाई देसाई जी और नगर पालिका के सभी सदस्य ,सिलवासा शहर की जिला कमेटी के सभी मंडल अध्यक्ष, महा मंत्री, संगठन कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की आभार विधि शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष हार्दिक पुजारी द्वारा किया गया

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment