Hindi

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कलेक्टर प्रियांक किशोर के मार्गदर्शन मे विशेष दत्तक ग्रहण संस्था मे आश्रित एक बच्ची को दूसरे राज्य के निवासी माता-पिता को गोद दिया गया।

Written by krishnanewsnetwork

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विशेष दत्तक ग्रहण संस्था (Specialized Adoption Agency), झंडा चौक, सिलवासा पर कार्यरत हैं। यह विशेष दत्तक ग्रहण संस्था कोई भी माता-पिता द्वारा समर्पित बच्चा, त्याग किया हुआ बच्चा या कोई भी बच्चा जिसका कोई नहीं है और उसकी आयु 0-6 वर्ष हैं तो उसे इस एजन्सी में आश्रय दिया जाता है।
दिनांक 21/11/2024 के दिन श्री प्रियांक किशोर (IAS), समाहर्ता के मार्गदर्शन मे श्री पियूष कुमार (IAS), उप समाहर्ता, दादरा एवं नगर हवेली के हाथो से विशेष दत्तक ग्रहण संस्था मे आश्रित एक बच्ची को एडॉप्शन रेग्युलेशन 2022 के तहत दूसरे राज्य के निवासी माता-पिता को गोद दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में राज्य दत्तक ग्रहण संस्था का अमुल्य सहयोग रहा है।
इस के साथ ही, सिलवासा के दत्तक ग्रहण संस्था मे से कुल 17 बच्चो का आज तक दत्तक ग्रहण हुआ है। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी के अभाव से लोग बच्चा गोद लेने से वंचित रह जाते है। आम जनतासे अनुरोध है की बच्चा दत्तक लेने के लिये http://carings.wcd.nic.in (सेन्ट्रल एडोप्शन रिसोर्स ऑथोरिटी) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिसके कारण बच्चे को दत्तक लेना पारदर्शी हुआ है और आसान हुआ है। अब माता पिता को दत्तक ग्रहण के लिए दूसरे राज्य में जाने की जरुरत नहीं है।
इसके अलावा, 18 साल तक के उम्र के घर से भागे हुए बच्चे, भीख मांगते बच्चे, गुम हुए बच्चे, आदि बच्चो की शिक्षा और देखभाल के लिये Open shelter Home (खूला आश्रय गृह) भी झंडाचौक पर कार्यरत हैं। बच्चो की सुरक्षा के लिये 24×7 कार्यरत टोल फ्री चाइल्डलाइन नंबर – 1098 का संपर्क करें या उपर्युक्त संस्थाओ का संपर्क करे। ऐसी अपील दादरा नगर हवेली सिलवासा के जिल्ला बाल सरंक्षण इकाई के अधिकारी ने की है।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment