Hindi

लायंस इंग्लिश स्कूल में नारी शक्ति की प्रतीक,प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका,अद्भुत वीरांगना,रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती का आयोजन

लायंस इंग्लिश स्कूल के सभाकक्ष में 19नवंबर 2024 को महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान,सचिव श्री कुलदीप सिंह मूंदड़ा,संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल जी, कार्यकारिणी के अन्य सदस्यगण, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख जी ,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्रभारी प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई, उप प्राचार्या डॉ जान्हवी अरेकर जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जी के जीवन से मिलने वाली प्रेरणा का कविता,लघु नाटिका एवम् भाषण द्वारा ओजस्वी शब्दों में उल्लेख किया गया। संगणक विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़ी हुई घटनाओं को चलचित्र के द्वारा प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव महोदय जी ने कहा कि हमें हमारे देश के महानायकों से सीख लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए।उन्होंने कहा कि सदियों तक हमारा देश हमारे वीरों को याद करता रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान जी ने महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि भारत वीर और वीरांगनाओं की भूमि हैं। 800 वर्ष तक मुगल आक्रांताओं का सामना करने के बाद 200 वर्ष तक ब्रिटिश हुकूमत को झेलने के उपरांत भी यदि आज हमारा अस्तित्व हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ हमारे राजा-महाराजा एवं हमारे योद्धाओं के कारण ही हैं।उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारा दायित्व हैं कि हम हमारी भावी पीढ़ी को हमारे इतिहास से अवगत करवाए। उन्होंने लघु नाटिका में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली छात्रा की भी प्रशंसा की।
आज के दिन अध्यक्ष महोदय जी ने भगवान बिरसा मुंडा एवं भूत पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को भी नमन किया।
कार्यक्रम का समापन हिंदी विभाग की अध्यक्षा श्रीमती सुमन चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment