उमरगांव पुलिस स्टेशन के होमगार्ड यूनिट के होमगार्ड जवान करसनभाई चंदूभाई नागरिया की कल अचानक से तबीयत बिगड़ गई,तबीयत बिगड़ने के बाद उनको वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,भर्ती करने के बाद इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया,होमगार्ड जवान के अचानक निधन होने से उमरगांव पुलिस स्टेशन के स्टाफ में दुःख की लहर छा गई तथा अचानक से इतनी कम उम्र में करसनभाई का निधन होने के कारण उनके घर परिवार वालो के ऊपर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा.
फिलहाल महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के इलेक्शन की तैयारी चल रही है,तो इलेक्शन के बंदोबस्त में गुजरात महाराष्ट्र के बॉर्डर पर वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे और अचानक से ऐसा होने से सभी पुलिस स्टाफ के लोगों को भी काफी दुःख हुआ.

