पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादे, उनकी किस्मत के पन्ने कभी कोरे नहीं होते एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 अवार्ड:विशेष योग्यता पुरस्कार प्राप्त कर,लायंस इंग्लिश स्कूल ने स्थापित किया रिकॉर्ड
ईडब्ल्यू एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा स्कूल रैंकिंग समारोह 2024-25 का तीन दिवसीय आयोजन (17अक्टूबर से 19 अक्टूबर,2024)नई दिल्ली के गुरुग्राम के लीला एंबियंस में किया गया जिसका उद्देश्य उन सभी स्कूलों को मान्यता प्रदान था जिन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड्स शैक्षिक प्रथाओं में उत्कृष्टता को पहचानने, डे स्कूल, बोर्डिंग स्कूल, सीबीएसई स्कूल और राज्य सरकार के स्कूलों सहित विभिन्न प्रकार के स्कूलों को एक साथ लाने के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसमें भारत और विदेश दोनों के प्रतिभागी शामिल होते हैं।
इस कार्यक्रम में कई गतिविधियाँ शामिल थीं जैसे:-
-शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए एकीकृत दृष्टिकोण का निर्माण और एकल-लिंग स्कूलों की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर पैनल चर्चा
-शिक्षाशास्त्र,जीवन कौशल और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना
-शिक्षकों और विद्यालय नेतृत्व के लिए नेटवर्किंग के अवसर
एवं
-मीडिया संचार और कवरेज इत्यादि।
अथाह ज्ञान और अद्भुत रचनात्मकता से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों,शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया ।
पुरस्कार समारोह में उन सभी विद्यालयों को मान्यता एवं पुरुस्कार प्रदान किए गए जिन्होंने शैक्षणिक प्रदर्शन, नवाचार और सामुदायिक सेवा सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय हैं कि सिलवासा में स्थित लायंस इंग्लिश स्कूल को क्लासरूम टीचिंग-लर्निंग इनोवेशन के लिए स्पेशल मेरिट अवार्ड(विशेष योग्यता पुरस्कार)प्रदान किया गया।इस अवार्ड को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख ने प्राप्त किया । इस समारोह में श्रीमती निराली पारेख के साथ विद्यालय की एडमिन श्रीमती केतना चौहान ने भी विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान एवं उनकी कार्यकारिणी के दिशा निर्देशन में ये संस्थान अपने संकुल में शिक्षण और सीखने का एक ऐसा सांस्कृतिक ,सामाजिक एवं बौद्धिक वातावरण प्रदान कर रहा है जहां विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके एवम् अपने राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हो।
संक्षेप में,ईडब्ल्यू एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 पुरस्कार समारोह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था जिसने शिक्षा में उत्कृष्टता का उत्सव मनाया और स्कूलों को सर्वोत्तम विधाओं को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के लिए एक मंच प्रदान किया।
यह उपलब्धि लायंस इंग्लिश स्कूल के लिए मील का पत्थर है जो शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति निरंतर समर्पण को उजागर करती है। संस्था के माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी चौहान एवं माननीय उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी निकम, और ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख को,शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त करने पर अत्यंत गर्व है। यह एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जो हमें शिक्षा के मानकों को और ऊपर उठाने के लिए प्रेरित करता है। हम शिक्षण और सीखने में नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ये सुनिश्चित करते हैं कि हमारे छात्रों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास दोनों में सर्वोत्तम सुविधाएं प्राप्त हो।

