आज उमरगांव तालुका के झरोली कापड़ी पाड़ा में स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला में विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्रसिंह सोलंकी और धवलसिंह सोलंकी द्वारा स्वर्गीय शिलाबा हरेन्द्रसिंह सोलंकी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों और स्टाफ को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। बच्चों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस तिथि भोजन कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के दिन को खास बनाया, बल्कि समाजसेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया।
इस तरह के आयोजन बच्चों के बीच न केवल आत्मीयता और प्रेम बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं। आज के इस खास अवसर पर हरेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ उनके पुत्र धवलसिंह सोलंकी तथा सोलंकी परिवार से जुड़े गणमान्य लोगों तथा मित्र जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

