नानी दमन स्थित भीड़भंजन महादेव मंदिर के प्रांगण में दमन बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बंगाली समाज कि महिलाओं द्वारा दिए गए निमंत्रण का सम्मान करते हुए दमन कि विख्यात दामिनी वूमन्स फाउंडेशन कि चेयर पर्सन श्रीमती सिम्पल काटेलाजी अपनी टीम के साथ पूजा में शामिल हुई। जहाँ सभी महिलाओं ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया, साथ ही बंगाली समाज कि महिलाओं ने सभी महिला का आदर सत्कार भी किया। इसी के साथ महिलाओं के उत्साह के लिए रखे गए विभिन्न खेलो में भी श्रीमती सिम्पल काटेला एवं सभी महिलाएँ ने भाग लेकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया था । इस समग्र कार्यक्रम को सफल बनाने में बंगाली समाज के प्रमुख आलोक बघ, सेक्रेटरी जितेंद्र कोर एवं कल्चरल सदस्य रूपा चक्रोबोरती के साथ समाज के सभी लोगों ने अपना योगदान दिया हैं।

