Hindi

दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल के पास सरकारी पॉलीटैक्निक कॉलेज में कंप्यूटर डिप्लोमा में पास होने वाली मोटी दमण नाइला पारडी की एससी छात्रा को पॉलीटेकनीक में डिगी के लिए प्रवेश न मिलने पर आई राव

Written by krishnanewsnetwork

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का समग्र देश में बेटी बचाओ/ बेटी पढ़ाओ का जो सूत्र है उसका संघप्रदेश दमण एवं दीव में प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के राज में हो रहा है अनादर..?दमण एवं दीव के  सांसद श्री उमेशभाई पटेल के पास सरकारी पॉलीटैक्निक कॉलेज में कंप्यूटर डिप्लोमा में पास होने वाली मोटी दमण नाइला पारडी की एससी छात्रा को पॉलीटेकनीक में डिगी के लिए प्रवेश न मिलने पर आई राव ।छात्रा के पिता ने अपनी बेटी को कंप्यूटर डिग्री में प्रवेश नहीं मिल पाने की वजह से संघ प्रदेश के प्रशासक को पत्र लिखकर जानकारी दी उसके बाद पिता अपनी बेटी के साथ प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल से मिले तब प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल ने प्रवेश हो जाएगा कहकर प्रशासक श्री के सलाहकार सत्या जी के समक्ष भेज दिया। पिता पुत्री सत्या साहब से मिलने के बाद फिर से पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अविनाश चौधरी के पास गये तो उन्होंने कहा कि जो भी प्रवेश होगा वह रोस्टर के ज़रिए ही होगा तब पिता ने रोस्टर की माँग की तो उस प्रिंसिपल ने साफ़ साफ़ मना कर दिया कि रोस्टर आपको नहीं दिया जा सकता है। उसके बाद शिक्षा विभाग के सहायक सचिव शिवम् तेवतीया जी से संपर्क किया लेकिन उन्हें सभी जगहों पर निराशा ही प्राप्त हुई उन्होंने भी रोस्टर देने से इंकार कर दिया और कहा कि यह कॉन्फ़िडेंसल होता है इस लिये आपको यह डॉक्यूमेंट नहीं दे सकेंगे। जिसके चलते अंत में हारकर दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल के पास पहुँचे तब उन्होंने ऑन केमरा अपनी व्यथा सांसद जी को बताई ।बेटी और पिता ने भावुक होते हुए कहा कि हम लोग स्थानीय होने के बावजूद ४९ प्रतिशत अमानत शीट होनेके बावजूद कुल मिलाकर ६६ से ७४ के आसपास शीट कंप्यूटर डिग्री के लिए होनेके बावजूद प्रवेश नहीं मिल रहा है । और ताज की बात तो यह है कि मेरी बेटी को बायो, मेडियकल, सिविल, मेकेनिकल, इलैक्ट्रिकल जैसे विभिन्न कोर्स की डिग्री के लिए ऑफ़र दे रहे है जिसमें मेरी बेटी की ना तो रुचि है और ना ऊसमे पढ़ाई करी तो कैसे उस कोर्स में प्रवेश प्राप्त करे ? जिसके चलते मेरी बेटी तो आत्महत्या करने की सोच रही थी। फिर उन्होंने संघ प्रदेश के प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के पास एक बार पुनः मिलनेका प्रयास किया तो संबंधित अधिकारी ने कहा की आप एक बार मिल चुके है तो बार बार नहीं मिल सकते है ऐसा कह कर प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कार्यालय से वापस भेज दिया ।पिता और पुत्री ने हार नहीं मानी और नज़दीक के डिग्री कॉलेजोमें जानकारी हासिल करते गये, उन्होंने सिलवासा और वलसाड में सरकारी डिग्री कोलाजों में तपास किया तो वहाँ साफ़ साफ़ सब्द में कह दिया कि रोस्टर तो पब्लिक डॉक्यूमेंट है जिसको तो बोर्ड पर लगाया जाता है जब भी किसको चाहिए तब दे सकते है और रोस्टर तो देना ही चाहिए ।संघप्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण दीव के प्रशासक प्रफुलभाई पटेल जिसको सब से अधिक प्रिय छात्र और छात्राएँ है तो ऐसे में एससीएसटी छात्रा के साथ ऐसा अन्याय हो रहा है यह संभव कैसे हो सकता है इसकी सांसद उमेशभाई पटेल ने उच्चस्तरीय जाँच करने की माँग की है ।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment