लायंस इंग्लिश स्कूल में 2अक्टूबर 2024 को गांधीजी एवम् शास्त्रीजी की जयंती श्रद्धा एवम् सम्मान के साथ मनाई गई। इस समारोह का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि एवम् लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय माननीय श्री फतेहसिंहजी चौहान,विशिष्ट अतिथि एवम् संस्था के उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे, संयुक्त सचिव श्री जयेन्द्रसिंहजी राठोड,संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल,कार्यकारिणी के अन्य सदस्य,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की
प्रभारी प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई, उप प्राचार्या डॉ जाह्नवी अरेकर,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की प्रभारी प्राचार्या डॉ शिल्पा तिवारी,शैक्षणिक परिषद की अध्यक्षा डॉ निशा पारेख एवम् लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख के कर कमलों द्वारा गांधीजी एवम् शास्त्रीजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के समस्त व्याख्याता,विद्यालय के शिक्षकगण,अभिभावक एवम् विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस पुनित अवसर पर विद्यालय एवम् महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण,भजन,गीत,सर्वधर्म प्रार्थना एवम् लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। आज के शुभ अवसर पर विभिन्न अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं के विजित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
आज के समारोह में लायंस इंग्लिश स्कूल में कार्यरत कर्तव्यनिष्ठ सहायक कर्मचारी
श्रीमती आशा तालेकर,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस में कार्यरत श्रीमती रेखा प्रजापति एवम् हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च में कार्यरत श्रीमती संतोष मीना को को सेवा प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवम् पारितोषिक राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया।यहां ये बताना न्यायसंगत होगा कि संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान की सामाजिक सद्भाव की विचारधारा की प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष लायंस इंग्लिश स्कूल में सहायक कर्मचारीयों को ये सेवा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
आज के कार्यक्रम की विशेष बात ये थी कि सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन गुजराती भाषा में किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय माननीय श्री फतेहसिंहजी चौहान ने गांधीजी एवम् शास्त्रीजी को नमन करते अपना संबोधन गुजराती भाषा में दिया।
माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी चौहान ने अपने संबोधन में सन् 1965 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिए गए नारे जय जवान ,जय किसान के विषय में बताते हुए कहा कि उन्होंने एक दिन के उपवास की शुरुआत स्वयं के निजी परिवार से की थी उसके उपरांत उन्होंने समस्त देशवासियों से सप्ताह में एक दिन उपवास रखने का आह्वान किया था।
उन्होंने सभी प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन के अर्थ से अवगत करवाया एवम् सभी उपस्थित जनों को मानवीय मूल्यों और सद्भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन गुजराती विभाग की अध्यक्षा श्रीमती हर्षा भंडारी के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्र गान के साथ हुआ। जिसके उपरांत सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवम् शिक्षकों ने विद्यालय की प्रबंधन समिति के साथ सरकार की स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई अभियान में भाग लिया। राष्ट्र के उत्तरदायित्व की भावना के साथ उपस्थित सुधिजनों को उपाध्यक्ष महोदय की ओर से उनके जन्मदिवस की मिठाई देकर विदा दी गई।

