भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री विनोद तावड़े जी अपने एक दिवसीय दौरे पर दानह एवं दमन दिव प्रदेश में पधारे है।अपने प्रवास के दूसरे सेशन में आज दोपहर में सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय “अटल भवन” पर भाजपा के प्रदेश के जिला के एवं मोर्चा के पदाधिकारीओ के साथ बैठक में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दादरा नगर हवेली की सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर, प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक श्री महेश अगरिया, दानह के पूर्व सांसद श्री नटु भाई पटेल, सिलवासा शहर जिला जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री अजय देशाई, दानह जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री दामजी भाई कुराड़ा, सिलवासा नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती रजनी बेन शेट्टी, प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, श्री जीतू भाई माढ़ा, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान, खानवेल जिला अध्यक्ष श्री संजय राउत सहित की मंच पर उपस्थिति रही।अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े जी सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 के आग्रीवाड में आयोजित सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

