Hindi

संघप्रदेश दमण एवं दीव के सांसद उमेशभाई पटेल ने दीव की केंद्रीय विश्व विद्यालय का दौरा किया

Written by krishnanewsnetwork

संघप्रदेश दमण एवं दीव के सांसद उमेशभाई पटेल इन दिनों दीव के प्रवास पर है जहां सांसद जी ने दीव की केंद्रीय विश्व विद्यालय का दौरा किया ।
सांसद जी ने दिव की केंद्रीय विश्व विद्यालय का दौरा किया तो पता चला कि उस विद्यालय की हालत बहुत ख़स्ता है जो संघ प्रदेश के सभी ज़िले में अव्वल है उस विद्यालय के १०० % परिणाम आ रहा है। आये दिन कोई वर्ग में सॉर्ट सर्किट हो रहा है तो कहीं दीवार के हिस्से टूट कर गिर रहे है , जबकी यह विद्यालय दमण एवं दीव में सब से अच्छा परिणाम देने वाली विद्यालय है फिर भी इनकी हालत ख़राब है यह हमारे सोच से परे है, हम आज २१ वीं सदी में शिक्षा को सुधारनेकी बात करते है और वो भी भारत ही नहीं हम विश्व की तुलना करना चाहते है यह तभी संभव होगा जब हम अच्छा इंफ़्रास्ट्रक्चर और अच्छा एनवायरमेंट मिलेगा तभी हम अच्छी शिक्षा दे पायेंगे। आज हमारे लिए शर्म की बात है कि हम हमारे छात्र छात्राओ को वर्ग की कमी के चलते पुस्तकालय में पढ़ाया जा रहे है वो भी बारहवीं विज्ञान के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है । इस मोजूदा हालत की जानकारी व उसके साथ अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की माँग स्थानीय नेताओ तथा स्थानीय प्रशासन से माँग भी करी गई थी, लेकिन अभी तक इस पर किसीने ध्यान क्यों नहीं दिया ये भी हमारे समझ से परे है। यहाँ पर ना तो अच्छे सौचालय है और जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर है वह एकदम भयावह की स्थिति में है और उसमें यहाँ का मैनेजमेंट और यहाँ का स्टाफ का कार्य प्रशंसनीय है जो इन गंभीर परिस्थितियों में भी बच्चों को पढ़ा रहे है और सर्वोच्च परिणाम दे रहे है । सांसद जी ने कहाँ कि जब में अगली बार दिव के दौरे पर आऊँ तब यह केंद्रीय विश्व विद्यालय के नये इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खेल मैदान का नवीनी करण हो रहा होगा ऐसा मेनेंजमेंट को आश्वासन देता हूँ.

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment