रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संतोष सुमन ने संघ प्रदेश का एक दिवसीय दौरा किया.सुबह आठ बजे डॉ संतोष सुमन बंदे भारत ट्रेन से वापी पहुंचे. वापी रेलवे स्टेशन पर संघ प्रदेश के अध्यक्ष रणवीर सिंह,स्वामी त्रिलोकीनाथ और उनके सहयोगियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.इसके बाद मंत्री जी का काफिला दमण पहुंचा. जहां उन्होंने वरकुंड में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद डा. सुमन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे.जहां पर उन्होंने डीआईए के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और दमण के उद्योगपतियों से मुलाकात की.इस मौक़े पर उन्होने उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने की पेशकश की. उन्होंने कहा बिहार में आपको जो भी सहयोग चाहिए उसे हमारी सरकार मुहैया कराएगी.डीआईए के दौरे के बाद मंत्री का काफिला सिलवासा पहुंचा.सिलवासा में स्थित कामत रिसोर्ट में पार्टी की बैठक हुई. जहां महत्त्वपूर्ण मुद्दो पर गंभीर चर्चा की गई.स्वागत सत्कार और मनोरंजन के बीच भोजन के साथ बैठक संपन्न हुई.इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष सुमन के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार चंद्रवंशी,संजय सिंह कुटेला,ललित नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माननीय मंत्री एवं अथिति विशेष का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह,दीपक पटेल, दीपक मिश्रा , बबलू सोनी, राहुल सिंह, कामेश्वर पाण्डेय , राजेन्द्र माँझी, प्रहलाद शेखावत,अखिलेश तिवारी एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।

