सिलवासा: लायंस इंग्लिश स्कूल में 6 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस भव्यता,उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष दिवस पर विद्यालय के कक्षा 12 वीं के वरिष्ठ छात्रों ने स्वयं एक दिवसीय शिक्षक बनकर अपने शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय की बागडोर संभाली एवम् शिक्षण कार्य का अनुभव किया।इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय माननीय श्री फतेहसिंहजी चौहान,विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम,सचिव श्री कुलदीप सिंह मूंदरा, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे, संयुक्त सचिव श्री जयेन्द्रसिंहजी राठोड,कार्यकारिणी के अन्य सदस्य,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की
प्रभारी प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई, उप प्राचार्या डॉ जान्हवी अरेकर,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की प्रभारी प्राचार्या डॉ शिल्पा तिवारी,शैक्षणिक परिषद की अध्यक्षा डॉ निशा पारेख ,लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख,दोनों महाविद्यालयों के समस्त व्याख्याता,विद्यालय के शिक्षकगण, व्यवस्थापक विभाग एवम् विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवम् भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। शिक्षक सम्मान के इस पुनित अवसर पर विद्यालय एवम् महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण,कविताएं एवम् गीत प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल भी शामिल थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरु रत्न अवार्ड था जो कि लायंस इंग्लिश स्कूल,श्रीमती देवकिबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस एवम् हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के शिक्षकों और व्याख्याताओं को उनके समर्पण,कठिन परिश्रम और शिक्षण में उत्कृष्टता देने के लिए प्रदान किया गया। हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की शैक्षणिक परिषद की अध्यक्षा डॉ निशा पारेख ने वर्ष 2024 का गुरु रत्न अवार्ड प्राप्त किया तथा श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस से श्रीमती मैत्री महतो(अध्यक्षा,वाणिज्य विभाग) एवम् श्रीमती रिंकल परमार (अध्यक्षा विज्ञान विभाग) ने वर्ष 2024 का गुरु रत्न अवार्ड प्राप्त किया।
लायंस इंग्लिश स्कूल से प्राथमिक एवम् पूर्व प्राथमिक अनुभाग से श्रीमती मिनी डेविड(सहायक शिक्षिका,अंग्रेजी विभाग), उच्च माध्यमिक अनुभाग से श्रीमती सुमन चौधरी(अध्यक्षा,हिंदी विभाग) एवम् श्रीमती ज्योति राठौर (सहायक शिक्षिका,अंग्रेजी विभाग,उच्च माध्यमिक अनुभाग) ने गुरु रत्न अवार्ड प्राप्त किया।
इसी के साथ विद्यालय एवम् महाविद्यालयों के दूसरे कई शिक्षकों एवम् व्यवस्थापक विभाग के सदस्यों को भी उनकी प्रतिबद्धता और उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
आयोजित समारोह में श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्रभारी प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर(स्पेन में)पर संस्था का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री कुलदीप सिंह मूंदरा जी ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए गुरु शब्द के मूल अर्थ से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज की नींव होते हैं।
तत्पश्चात संस्था के उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी देशों में अलग-अलग दिवस पर शिक्षकों को सम्मान दिया जाता हैं। उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन द्वारा अपने पुत्र के अध्यापक को लिखे हुए पत्र का उल्लेख किया जिसमे राष्ट्रपति लिंकन ने उन समस्त बातों को लिखा था जो वे अपने पुत्र को सिखाना चाहते थे।
शिक्षक सम्मान दिवस की इस गौरवशाली परंपरा के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय माननीय श्री फतेहसिंहजी चौहान ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती एवम् अपनी प्रथम गुरु माता देवकीबा को नमन करते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का स्मरण किया एवम् सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।उन्होंने उपस्थित महिला शिक्षकों को केवड़ा तीज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल और सुस्वास्थ्य की कामना भी की।
माननीय अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि उनकी अध्यक्षता में 15वीं बार विद्यालय में ये शिक्षक दिवस मनाया जा रहा हैं।
उन्होंने सभी गुरूरत्न से सम्मानित शिक्षको एवम् विशेष प्रोत्साहन राशि ग्रहण करने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य शिक्षकों को भी इस विशेष सम्मान को प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास करने के प्रेरित किया।
इस विशेष अवसर पर उन्होंने श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्रभारी प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई जी की
वैश्विक शिक्षा सम्मेलन फ्यूचरएड में अपनी विशेषज्ञता का उत्कृष्ट प्रमाण देने लिए विशेष प्रशंसा की साथ ही विद्यालय गीत की सुंदर रचना के लिए श्रीमती ज्योति राठौर की सराहना करते हुए विद्यालय एवम् महाविद्यालय की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।उन्होंने लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ मीडिया कर्मचारियों को संबोधित करते संस्था की पारदर्शिता एवम् परमार्थ के उद्देश्य से अवगत करवाया।
तत्पश्चात लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रबंधन समिति की ओर से सभी को उपहार वितरित किए गए।
समारोह का समापन संगणक विभाग की अध्यक्षा श्रीमती राखी परमार के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्र गान के साथ हुआ। जिसके उपरांत सभी उपस्थित जनों ने स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।

