आज दिनांक 15/08/2023 दिन गुरुवार को “भारतीय प्रजापति कल्याण संघ” द्वारा आज़ादी महोत्सव कार्यक्रम वापी के राजपूत समाज हाल में बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें अन्य राज्यो से समाज के महानुभाओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शरुआत भारत माता की एवं महाराजा दक्ष प्रजापति की पूजा अर्चना से की गई। समाज के सभी बन्धुओने भारत माता एवं महाराजा दक्ष प्रजापति को फूल हार अर्पण किया। तद्पश्चायत प्रजापति समाज द्वारा तिरंगा रैली निकली गईं। यह तिरंगा रैली वापी साँई प्लाज़ा से निकलकर जी आई डी सी चार रास्ता से होते हुए साँई प्लाज़ा कोम्पलेक्ष के पास पहुँची। ये तिरंगा रैली भारत माता, जय हिंद और प्रजापति समाज की जय जयकार के नारे से गूंज उठीं। प्रजापति समाज के इस कार्यक्रम में बच्चों को नोट बुक वितरण, तेजस्वी बच्चों को संम्मनित किया गया। और समाज के समर्पित महानुभाओ को सम्मान चिन्ह से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी बंधुओ ने अपना परिचय देते हुए। समाज के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभार अभिनंदन बयक्त किया। लोगों ने बताया हम जब से समाज से जुड़े तब से इस कार्यक्रम में आकर बहुत ही खुशी पाते है। और समाज में हमारी जान पहचान बढ़ गई हैं।संघ के अध्यक्ष श्री रामसूरत प्रजापति ने अपने वक्तव्य में बताया की समाज अपना परिवार हैं। समाज और परिवार के साथ रहने से हर व्यक्ति के जीवन में जो भी समस्या, तकलीफ़, मुसीबत आती हैं उसका समाधान तुरंत हो जाता हैं। और हम सभी लोग प्रगति के रास्ते चल पड़ते हैं। यदि हमारे समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की तकलीफ़ हो वह समाज के सामने लाये उसका समाज कुछ न कुछ रास्ता ज़रूर निकलेगा। और उसे हर तरह से मदद करेगा। और समाज के बंधुओ को जोड़ने का आह्वान किया। हमारा समाज देश के हर राज्य में सक्रिय हैं और समाज के लोगों का काम रहा हैं। लोग हमारे समाज की प्रसंशा कर रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजवीरसिंह प्रजापतिने समाज के सभी बन्धुओ को संगठित रहने की सलाह दीं। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी बन्धुओ ने संघ के प्रमुख श्री आर. ऐम. प्रजापति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी बंधुओ का समाज के तरफ़ से फूल हार और पुष्पगुछ से स्वागत किया गया। सभी लोगों के लिए नास्ता का भी आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कार्यकर्ता गण ओमप्रकाश प्रजापति, मिठाईलाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, रमाशंकर प्रजापति, नवनीत प्रजापति, सुनील प्रजापति, विजय प्रजापति, इत्यादि लोगोंने तनतोड़ महेनत की। और समाज की महिलाओ, बच्चो का बहुत योगदान रहा। प्रजापति समाज उन सभी लोगों का खूब खूब आभार व्यक्त किया।

