प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अपनी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा एवं वन सुरक्षा हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाने का आह्वान देशभर के नागरिकों को दिया गया था। इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ६ जुलाई २०२४ से पूरे देश में इस अभियान के माध्यम से लाखों पेड़ लगाये गये जा रहे है। संघप्रदेश दमण दिव एवं दादरा नगर हवेली में प्रदेश भाजपा द्वारा यह अभियान ६ जुलाई से जॉरशोर से चलाया गया है।आज इस अभियान के समापन दिवस पर दमण ज़िला के कड़ैया मंडल स्थिति श्री माह्यवंशी समाज हॉल परिसर में कई पेड़ लगाये गये।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री नवीन भाई रमण भाई पटेल की विशेष उपस्थिति रही।आज के कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महानुभावों में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी मजीद लधानी, प्रदेश सचिव श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल, दमण ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती सिम्पल बेन काटेला,महामंत्री श्रीमती दीपाली शाह,दमण नपा की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री निमेश दमनिया, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहें।

