Hindi

दादरा नगर हवेली कांग्रेस कमेटी द्वारा रोड के गड्ढे में पेड़ भाजपा की झड़ी लगाकर विरोध दर्ज करके अभियान की गई शुरुआत

Written by krishnanewsnetwork

दादरा नगर हवेली कांग्रेस कमेटी द्वारा रोड के गड्ढे में पेड़ भाजपा की झड़ी लगाकर विरोध दर्ज पूरे नगर पालिका विस्तार और जिला पंचायत विस्तार में जहां-जहां रोड खराब हुए हैं वहां पर इस तरह से अभियान किया जाएगा.स्थानीय लोकोने तंत्र को समस्या के वारे में बताकर  थक गए है. कांग्रेस नेता का कहेना है की गड्डे में पेड़ के साथ सत्ता स्थान के भाजपा के झंडे लगे तो हो सकता है यह देखकर प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के नेताओं को शर्म से नजर झुक जाए क्योंकि 20 पंचायत,जिला पंचायत, नगर पालिका,प्रशासन, प्रशासक,केंद्र में सरकार भाजपा की बावजूद रोड के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं. पिछले कई समय से तमाम चुने हुए जनप्रतिनिधि, विपक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी, विभिन्न छोटी-मोटी राजकीय पक्ष सामाजिक मंचों द्वारा सैकड़ो बार रजुआत की गई, परंतु प्रशासन और भाजपा के नेता कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं. दादरा नगर हवेली वहीवटी तंत्र के सरकारी बाबू दादरा नगर में जनता के टैक्स से पैसों से सैलरी तो ले रही है परंतु जनता के समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है. जिला प्रशासन के साथ सकारात्मक रूप से कार्य करने की कोशिश की परंतु प्रशासन द्वारा रजुआत किये मुद्दों को भी नजरअंदाज कर रहे है. इस अभियान के तहत धीरे-धीरे लोगों को रोड के मुद्दों के साथ-साथ अन्य तमाम मुद्दों को लेकर रोड पर उतारने की तैयारी करेगी कांग्रेस पार्टी द्वारा की जाएगी,जब चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता के समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहे हैं, जिला पंचायत प्रमुख, नगर पालिका प्रमुख, और सांसद का अपना ही प्रशासन सुन नहीं रहा है तो, इन सभी लोगों को राजीनामा दे देना चाहिए | आज के इस अभियान में कन्वीनर प्रभु टोकिया, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ साथी महेश धोड़ी, केतन पटेल, अजीत माहला, हारुन भाई सुमरा, माइनॉरिटी सेल के नौशाद शेख,एसीसेल के किरण पटेल, महिला कांग्रेस, सतीश पटेल जयपाल राठौर, सुरेश रडीया, पूजा कुवरा,नीलेश भाई विजय किंनरी, सुभाष खरपडीया, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment