दमण एवं दीव के माननीय सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने रेल मंत्रालय की 2024 25 की अनुदान मांगों पर चर्चा मे लेते हुए रजुआत करते हुए कहा की हम केन्द्र / गृह मंत्रालय से संचालित है। तो हमारे प्रदेश का विशेष ध्यान रखना चाहिए था।
उन्होंने कहा की हम देश के नक्शे पर एक चावल के दाने जितने छोटे से प्रदेश के रुप में देश का अभिन्न अंग बनकर बहुत खुश हैं। 1961 से हमारे प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद लगभग ६३ साल होने जा रहे हैं।आजादी के इतने सालों बाद भी हमारा क्षेत्र में रेल्वे के क्षेत्र में कोई सुविधाएं विकसित नही हो पाई है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी दमण एवं दीव में रेलवे की सुविधाएं नहीं है पर जब बस स्टैंड ही नहीं है तो रेलवे स्टेशन की तो बात करनी ही बेईमानि वाली है। यहां तक कि छोटी बड़ी कोई रेल नहीं जाती है। जबकि दमण एवं दीव पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां लाखों लोग वर्ष पर्यन्त आते रहते हैं। लेकिन उनके लिए ट्रेन की विषेश सुविधा नहीं है। आज भी हमारे प्रदेश के लिए छोटी छोटी ट्रेन चलाकर हमारे क्षेत्र वासियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं दिए जा सकती थीं और पर्यटकों को आकर्षित भी किया जा सकता था लेकिन अब तक नहीं हुआ है। इस बार इस बजट से बहुत सी उम्मीद थी, लेकिन जैसा हमने सोचा था। वैसे हमारे जैसे छोटे केन्द्र शासित प्रदेश के लिए ज्यादा राहत की बात नहीं हुई। जबकि हमारा टैक्स का 100 प्रतिशत रेवेन्यू भारत सरकार को देते हैं। जैसे की जीएसटी में 50 प्रतिशत स्टेट और 50 प्रतिशत सेंटर का होता है । लेकिन केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते हमारा टैक्स का 100 प्रतिशत रेवेन्यू केन्द्र को ही जाता है। इसलिए वैसे भी हमारे लिए विशेष राहत की बात होनी चाहिए थी।
उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह हमारे छोटे से प्रदेश में रेलवे की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दमण मे,मोनो रेल जैसी छोटी रेल गाड़ी चलानी चाहिए,जो गुजरात के उदवाड़ा से कोलक से होकर दमण के कढ़ैया से समुद्र किनारे मोटी दमण जमपोर, समुद्री किनारे से कालई नदी किनारे से वापी ( गुजरात) रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाए और दीव के लिए उना (गुजरात)रेलवे स्टेशन का विकास किया जाए। जिससे पर्यटकों और प्रदेश वासियों को रेल्वे की बेहतर सुविधाएं मिल सके साथ में संघप्रदेश दमन एवं दीव के आसपास के गावों को भी बहुत लाभ होगा। दमण मे रेलवे प्रोजेक्ट्स मुंबई सिलिंक के तर्ज़ पर बनाया जाए जिससे पर्यटको को आकर्षित किया जा सके। दमण एवं दीव के लिए बनने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए यह खास ख्याल रखा जाए कि हमारा प्रदेश बहुत ही छोटे हैं, ज़मीन की बहुत ही कमी हैं, ओर हमारे प्रदेश समुद्री किनारे बसे हुए हैं, जहां नदियों का भी संगम है वैसे में CRZ, आर्कियोलॉजी, कोस्ट गार्ड की फनल लाइन, फारेस्ट की समस्याओ है साथ ही फैक्टरीया लगी है वैसे में लोगो के पास बहुत कम जमीन है, तो लोगो के घर, मकान दुकान न टूटे उसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्होंने वापी स्टेशन का रि डेवलपमेंट करने के साथ उत्तर भारत की ओर आने एवम जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने एवम वापी से जानें उत्तर भारत की ओर वाली ट्रेनो के ठहराव का समय 2 मिनिट्स से बढ़ाकर 4 से 5 करने की मांग करते हुए प्रदेश के लिए विषेस बजेट की मांग की ।

