Hindi

कारगिल युद्ध को २५वर्ष संपन्न होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के द्वारा “कारगिल विजय दिवस” को मनाया गया।

Written by krishnanewsnetwork

आज २६ जुलाई २०२४ को कारगिल युद्ध को २५वर्ष संपन्न होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के द्वारा “कारगिल विजय दिवस” को मनाया गया।
इस अवसर पर दमण के मशाल चौक से एक मशाल रैली निकाली गई जिसमे बड़ी संख्यामे उपस्थित जनता ने तिरंगा फहराते हुए एवं भक्ति गीत गाते हुए दमण गवर्मेंट कॉलेज के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम तक गये।
मशाल रैली के समापन के पश्चात
आयोजित एक सामाजिक व सांस्कृतिक सम्मेलन में ज़ानवी देशाई के ग्रुप द्वारा देश भक्ति के ऊपर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत किए गए।
आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही।
स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम के मंच पर आज कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक एंटोन और जगमोहन सिंह का पुष्पगुच्छ और शोलों देकर सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महानुभावों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल, उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया, श्री नवीन भाई रमण भाई पटेल, प्रदेश मंत्री श्री जिग्नेश पटेल, दमण ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया, दमण ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल, उपाध्यक्ष श्री विकास बाबू पटेल, सरपंच श्री मुकेश भाई गोसावी, काउंसिलर श्री आशीष काशी, श्रीमती जसविंदर कोर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, महामंत्री भरत पटेल, सभी मंडल के अध्यक्ष प्रदेश के मोर्चा के एवं ज़िला के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।।

 

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment