Hindi

दादरा और नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक को हटाने का मुद्दा गूंजा आज लोकसभा में।

हमारे दमण एवं दीव सांसद ने लोगो से जो वादा किया था उनकी आवाज आज संसद के पहले ही सत्र में ही गूंजी। आज भारत की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में संसद सत्र के पहले ही दिन माननीय अध्यक्ष जी के समक्ष एक महत्त्वपूर्ण विषय को लाते हुए उन्होंने भारत सरकार को अवगत कराया कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमण एवं दीव में वर्तमान प्रशासक पद पर नियुक्त श्री प्रफूल भाई पटेल जी इस पद पर पिछले 8 वर्षो से कार्यरत हैं । जबकि किसी भी राज्य में प्रशासक का जो कार्यकाल होता है वह सिर्फ 3 साल का होता है। जबकि किसी भी राज्यपाल/ उपराज्यपाल सबका कार्यकाल 5 साल का होता है । इवन महामहिम राष्ट्रपति जी का भी कार्यकाल सिर्फ 5 साल का ही होता है। सांसद महोदय ने इन बातों को रखते हुए कहा कि प्रशासक प्रफुल भाई पटेल जी का 8 साल का कार्यकाल हमारी समझ से परे है। हमारी सरकार की नीति है की प्रशासनिक अधिकारीयों और कर्मचारियों की नियत समय पर बदली होती रहती है। जिससे पारदर्शिता से कार्य हो सके। और प्रशासक का ऐसे पद पर 5 साल से ज्यादा का कार्यकाल सही नही रहता है । वर्तमान प्रशासक के कार्यकाल मे प्रदेश में जो भी कोई कार्य हुआ है उसमें चरम पर भ्रष्टाचार होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रशासक जी की वजह से प्रदेश के आमजन दुःखी और परेशान है। प्रशासक जी के कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वह इस पद पर वह नियुक्त है। जबकि वह इस पद के लिए नियुक्ति के लिए जरूरी मानदंड भी पूरे नही करते हैं। उन्होंने मांग की है कि हमारे प्रदेश के प्रशासक के इस पद पर कोई आई.ए.एस अधिकारी या कोई प्रशासनिक ईमानदार अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए ।

सांसद जी ने संसद के अध्यक्ष जी के माध्यम से भारत सरकार से निवेदन किया है कि वह वर्तमान प्रशासक महोदय को हटाकर इस पद किसी ईमानदार सीनियर आईएएस अधिकारी को लगाया जाए। जिससे आमजन को भ्रष्टाचार से राहत मिल सके और हमारी सरकार की हो रही बदनामी से भी बचा जा सके।

 

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment