9 सितंबर 2023 को “श्री दमण जिला सहकारी भंडार” ने अपना स्थापना दिन बड़े धूमधाम से मनाया 9 सितंबर 1963 को “श्री दमण जिला सहकारी भंडार” की स्थापना हुई थी इस हिसाब से दमण की सबसे पुरानी संस्थानों में से एक यह संस्था है, पिछले 60 सालों से दूध और अन्य अमूल की जीवन जरूरी चीजों का वितरण इस संस्था द्वारा किया जा रहा है। आज संस्था के इतिहास में पहली बार यह संस्था ने अपना स्थापना दिन सेवाकीय कार्य करके मनाया इस कार्य में आंबाबाड़ी सरकारी प्राथमिक स्कूल में जाकर बच्चों को अमूल की स्टैंडर्ड चीजो का वितरण किया गया उसके साथ बड़ी दमण स्थित वृद्ध आश्रम में भी जाकर वहां रह रहे वृद्धो के साथ बड़े ही प्यार से बैठकर बातें की और उन्हें भी इस अमुल की स्टैंडर्ड चीजों की कीटों का वितरण किया उसके बाद संस्था की ऑफिस पर डायरेक्टर्स और पूरे स्टाफ का दोपहर का भोजन रखा गया था सभी स्टाफ के साथ भोजन करके डायरेक्टरो ने स्थापना दिन को बहुत ही आनंद दायक वातावरण में मनाया इस प्रोग्राम में चेयरमैन श्री खुश्मन ढींमर वाइस चेयरमैन श्री विष्णु बाबू सेक्रेटरी श्री हिरेन जोशी और सदस्यों श्री हरीश भाई, श्री बाबू सिंह राजपुरोहित श्री हर्षद भाई, सूर्यकांत भाई ,देवेंद्र भाई ,ईश्वर भाई,धनसुख भाई और संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

