
प्रदेश सचिव श्री जिग्नेश पटेल ने प्रारंभिक उद्बोधन किया और स्वतंत्रता के लिए आहुति देने वाले हजारो अमर बलिदानियों को याद किया , उन्होंने भारत रत्न स्व. अटलजी की कविता से उपस्थित जनमेदनी को अभिभूत किया।
जिला अध्यक्ष श्री अस्पी दमणिया ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदीजी के नेत्तृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो से अवगत कराया।
आज के कार्यक्रम में दमण जिले की पंचायतो जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रो में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान प्राप्त किया उनके सरपचों का सम्मान किया गया।
मंच का संचालन जिला महामंत्री श्री विमल पटेल के द्वारा किया गया।

