Hindi

दमण जिला भाजपा द्वारा दामण के श्री माछी महाजन स्कुल में “विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर लगाई विभाजन विभीषिका प्रदर्षनी

Written by krishnanewsnetwork

दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमणिया जी ने दमण के श्री माछी महाजन स्कुल के सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी लगाकर स्कुल के छात्रों को और दमण की जनता को भारत के विभाजन के समय की परिस्थियो से अवगत कराने का एक सार्थक प्रयास किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिपेश टंडेल जी ने उपस्थित छात्रों को इस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देश के विभाजन के समय विस्थापित हुए करोडो लोगो की तकलीफ , नफरती माहौल से हुए दंगो में मारे गए 10 लाख लोगो के परिवार के दुःख दर्द का वर्णन किया और देश के विभाजन के समय माता बहनो के साथ सबसे ज्यादा अमानवीय व्यव्हार होने की घटनाओं का वर्णन किया साथ ही उन्होंने कहा की कल हम 15 अगस्त को आज़ादी का उत्सव मनाएंगे तो साथ ही हमें देश के विभाजन के वख्त हताहत हुए लाखो लोगो को याद कर उनके प्रति संवेदना भी जतानी चाहिए और उनको नमन भी करना चाहिए।
आज की इस विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी में श्री माछी महाजन स्कुल के छात्र , स्कुल के टीचर्स, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिपेश टंडेल, प्रदेश भाजपा सचिव श्री जिग्नेश पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष और दमण नगर पालिका अध्यक्ष श्री अस्पी दमणिया , नगर पालिका उपाध्यक्षा श्रीमती रश्मिबेन हलपति, दमण जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती जाग्रुतीबेन पटेल , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विकास पटेल , दमण नगरपालिका पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनलबेन पटेल, दमनवाड़ा सरपंच श्री मुकेश गोसावी जी के साथ नगर पालिका और जिला पंचायत के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment