सर्पदंश के उपचार एवं रोकथाम पर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
सर्पदंश के विरुद्ध सशक्तिकरण के प्रमुख बिंदु हैं जागरूकता, ज्ञान और विशेषज्ञता।
प्रदेश में हर साल बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाए बढती है । समय पर सही इलाज मिलने पर रोगी की जान आसानी से बच सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव ने सामुदायिक चिकित्सा विभाग, नमो मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियो के लिए सर्पदंश रोकथाम एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल सिलवासा में किया गया। जिसमे प्रदेश के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत सभी चिकित्सा अधिकारियो को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सर्वप्रथम उद्घाटन संबोधन देते हुए डॉ. वी के दास, सी. ई. ओ. चिकित्सा शिक्षा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने बताया की सर्पदंश वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हर साल लाखों परिवार प्रभावित होते हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम खुद को आवश्यक ज्ञान और विशेषज्ञता से लैस करें ताकि हम सर्पदंश के मरीजों का प्रभावी ढंग से इलाज कर सकें और घटनाओं को होने से रोक सकें। इस कार्यक्रम मे को आगे बड़ाते हुए डॉ. डी. के. मकवाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, दादरा एवं नगर हवेली बताया की बरसात के मौसम में जलभराव होने पर सांप अपने बिलों से निकलकर सुरक्षित ठिकाने ढूंढ़ने लगते हैं। इस वजह से सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए कुछ आसन सावधानिया बरतने से आप खुद को एवं अपने परिवारजनो को सर्पदंश से बचा सकते हो जैसे सांपो को न पकडे ना ही उन्हें परेशान करे, घर के आस पास साफ सफाई रखे, घर में चूहे को न होने दे एवं उनके बिलों को बंद करे, जमीन पर न सोये अगर सोना पड़े तो मच्छर दानी का उपयोग करे, रात में अंधरे में जाते समय टॉर्च का उपयोग करे । अगर किसी को सर्पदंश होता है तो घबराए नहीं रोगी को तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर रोगी को नजदीकी अस्पताल में ले जाये । घर पर झाड़ फूंक, जड़ीबूटी जैसे इलाज करने में समय न बर्बाद करें। एंटीस्नेकवेनम ही सर्पदंश का उपचार है जो सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध है।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र मे विषय विशेषज्ञ, डॉ प्रियदर्श, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, नमो मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों को सर्पदंश से पीड़ित मरीजों के इलाज के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं उन कारणों के बारे मे भी चर्चा की गयी जिन कारणवश लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते हैं| अंत मे दर्शन माह्यावंशी, सहायक चिकित्सा अधीक्षक, श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया|

