प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राज्य स्तरीय भूषण पुरुस्कार से वभिन्न क्षेत्रों मे देश् के विकास् मे कार्यरत विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया दुनिया भर में देश के विकास के लिये कार्य कर रहे हैं,
राज्य स्तरीय यह पुरुस्कार सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य सफलता को स्वीकार करना, योगदान को पहचानना, प्रयासों की सराहना करना और विभिन्न क्षेत्रों से योगदानकर्ताओं प्रोत्साहित् करना है।गत दिवस राजस्थान व गुजरात के राज्य भूषण पुरुस्कार अहमदाबाद मे आयोजित समारोह मे पद्मश्री डॉ रविकुमार नारा द्वारा प्रदान किया।
एस एस आर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव सिंह को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये उत्कृष्ट शोध कार्यों, नवोनमेशी अध्ययन् शैली के निर्माण व क्रियान्वायन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर किये गये प्रकाशनो के आधार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गुजरात भूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
एस एस आर मेमोरियल ट्रस्ट के संस्था के चेयरमैन श्री अभिनव डेलकर् ने भूषण पुरुस्कार के लिए डॉ सिंह शुभकामनाएं दी व सतत क्रियाशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं संस्था के मेनेजिंग ट्रस्टी श्री अजित देशपांडे व पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉ पंकज शर्मा ने शोध व लेखन कार्य के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक विकास हेतु क्रियाशील रहने हेतु डॉ राजीव सिंह को शुभकामनाएं दीं
डॉ सिंह ने अपनी सफलता श्रेय अपनी संस्था, गुरुजनो,परिवार व मित्रों को दिया है।

