Article Hindi

भारतीय जनता पार्टी देश भर में आज अपना 44 वा स्थापना दिवस मना रही है इस अवसर पर देश भर के भाजपा कार्यालयों पर पार्टी के ध्वज को फहराया गया एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश भर के कार्यकर्ताओ को वरच्युअली संबोधित कीया गया।

Written by krishnanewsnetwork

 

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के ध्वज को फहराया गया एवं प्रदेश के अन्य सभी जिला मथको और मंडलों में पार्टी का जंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा आपस में मिठाई खिलाकर सभी का मुह मीठा कीया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय नानी दमन पर दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री असपी दमनिया, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय समिति के सदस्य श्री विशाल टंडेल, पद्मश्री डॉ वैश्य वगैरह की उपस्थिति रही।
खानवेल जिला में दानह जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा बेन भवर के द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया, दीव जिला में जिला अध्यक्ष श्री बिपिन शाह, सिलवास शहर जिला में श्री अजय देशाई, अटल भवन पर भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान श्री श्याम सुंदर सिंह जी के द्वारा ध्वज फहराया गया, सिलवास ग्रामीण जिला में जिला अध्यक्ष श्री राजेश वरथा के द्वारा ध्वज फहराया गया। सभी मंडलों में ध्वजारोहण एवं प्रधानमंत्री जी के संबोधन का जीवंत प्रसारण सुनने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडलों के प्रभारी श्री उपरोक्त सभी मंडल में उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख उपस्थितों में प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देशाई, श्री महेश गावित, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चोहाण, कार्यालय इंचार्ज प्रकाश टंडेल वग़ैरह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा की…

भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस की में प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को हार्दिक शुभकामनाए और बधाई देता हु। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी,करोड़ों कार्यकर्ताओ की पार्टी आज जिस उचाई पर खड़ी है वहाँ तक पहुचाने के लिए जिन्होंने अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचा है एसे कार्यकर्ताओ को में आज के दिन नमन करता हु। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोंतर तक और कश्मीर से लेकर केराला तक अपनी एक विशिष्ठ छाप छोड़ी है। आज हम स्थापना दिवस मना रहे है एवं आज राम भक्त हनुमान जी की जन्मजयंती भी है। 2014 के बाद भारत बजरंग बली जी की तरह अपने भीतर की सुशक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। भाजपा सरकार आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भ्रस्टाचार नामक राक्षस से, परिवार वाद, कानुन व्यवस्था वगैरह का सामना संकल्पबद्ध तरीके से कर रही है। आज हमारे प्रदेश के कोने कोने में लोग हनुमान जयंती मना रहे है हनुमान जी का जीवन हमे पुरुषार्थ के लिए प्रेरित करता है हम भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में एवं लोगों की समस्याओ का समाधान करने का प्रयासरत है।
भाजपा सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण को भाजपा ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
आज 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक देशभर में “सामाजिक न्याय सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत हम देशभर में और प्रदेश में प्रतिदिन कार्यक्रम करने जा रहे है। भाजपा का मंत्र प्रथम राष्ट्र है हमारा समर्पण मा भारती को है आज स्थापना दिवस के अवसर पर में पुनः सभी कार्यकर्ता बंधुओ को बधाई देता हु।

About the author

krishnanewsnetwork

Leave a Comment