अक्षय कुमार की फिल्में पिछले डेढ़ साल से बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिर रही हैं। उनकी लगातार पांच फिल्में फ्लॉप रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की है। लेकिन इन सब बातों की चिंता किए बिना अभिनेता फिलहाल अमेरिका में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं, वह भी घाघर पहनकर किसकी वजह से उनको ट्रोल किया जा रहा है। लगातार पांच फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद प्रोड्यूसर्स लॉबी में खलबली मची हुई है। हालांकि, इनकी गिनती टॉप फाइव स्टार्स में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। साल में करीब तीन फिल्में रिलीज होती हैं। इस बार उनके जोरदार वापसी की उम्मीद है।
अक्षय कुमार, दिशा पटानी, नोरा फतेही, सोनम बाजवा और मौनी रॉय लाइव परफॉर्म करने अमीरेका गए हैं। जहां से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म के मशहूर ट्रैक पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अक्षय ने 3 मार्च को अमेरिका के अटलांटा शहर में लाइव डांस परफॉर्मेंस किया था। वह स्टेज पर गुड न्यूज के गाने लाल घांघरा और सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ नोरा फतेही भी डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने में अक्षय ने रेड कलर का घाघरा पहना हुआ है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि, अब बस यही करना बाकी रह गया था। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा भाई घाघरा-चोली पहनने से फिल्म हिट नहीं होती। वहीं एक अन्य ने लिखा कि, फिल्म फ्लॉप होने के बाद अब उनके पास बस यही काम बचा है।

