Article Hindi

सूरत से दिल्ली जा रही फ्लाइट से पक्षी टकराया: खराब इंजन के साथ फ्लाइट अहमदाबाद ले गया पायलट, 153 यात्रियों की जान जोखिम में डाली

Written by cradmin
[ad_1]

सूरत2 दिन पहले

कॉपी लिंकडेढ़ बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से अहमदाबाद से दिल्ली भेजा। - Dainik Bhaskar

डेढ़ बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से अहमदाबाद से दिल्ली भेजा।

सूरत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E646 से रविवार को टेकऑफ के समय सूरत एयरपोर्ट के रनवे पर पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूरत एटीसी को इसकी जानकारी दी, लेकिन शुरुआत में कोई समस्या न होने की जानकारी देने पर फ्लाइट को आगे बढ़ाया। 15 मिनट बाद डिस्प्ले पर टेक्निकल एरर दिखाई देने पर फिर एटीसी को जानकारी दी गई।

टेक्निकल एरर के साथ ही फ्लाइट को अहमदाबाद तक ले जाकर वहां इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस फ्लाइट में 153 पैसेंजर सवार थे। जिन्हें अहमदाबाद से नए एयरक्रॉफ्ट से दिल्ली ले जाया गया। सूरत से अहमदाबाद जाते समय ही इंजन में खराबी आने से यात्रियों द्वारा पायलट सहित क्रू मेंबर पर सवाल उठने पर उन्होंने टेक्निकल खराबी बताकर फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात कही।

सिंगल पीएनआर से दूसरे शहरों और विदेश जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी।

सिंगल पीएनआर से दूसरे शहरों और विदेश जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी।

दोपहर डेढ़ बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइटनया एयरक्राफ्ट के आने तक यात्रियों को खराब इंजन वाले एयरक्राफ्ट में ही बैठाए रखा। उसके बाद नई फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना की। हालांकि उसमें भी यात्रियों के साथ अभद्र व्यहवार किए जाने की जानकारी मिली है। सिंगल पीएनआर में विदेश अथवा देश के अन्य स्थलों पर जा रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विशेषकर फ्लाइट में बच्चों को साथ लेकर जा रहे परिवारों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। दिल्ली में सूरत के यात्रियों के लिए कोई खास व्यवस्था भी नहीं की गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि अन्य शहरों को जाने वाले लोगों को दूसरी नई टिकट लेने तथा जब तक फ्लाइट न मिले तब तक होटल में ठहरने के लिए एयरलाइंस कंपनी ने खर्च नहीं दिया।

सूरत से दिल्ली जा रही फ्लाइट के यात्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पर परेशान दिखे।

सूरत से दिल्ली जा रही फ्लाइट के यात्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पर परेशान दिखे।

सिंगल पीएनआर में हमारी बुकिंग थी, काठमांडू जाना थासूरत के अडाजण निवासी और घोड़दौड़ रोड के जिम में मैनेजर की नौकरी करने वाले नकुल पाटिल ने बताया कि हम 13 घंटे से अधिक समय तक परेशान हुए हैं। फ्लाइट टेकऑफ होने के कुछ समय बाद ही इंजन में खराबी आ गई थी। हमें अहमदाबाद ले जाया गया और वहां से नए एयरक्राफ्ट से दोपहर डेढ़ बजे के करीब दिल्ली ले जाया गया था। मैं और मेरी 65 वर्षीय मां काठमांडु जाने वाले थे। च

इंडिगो की फ्लाइट में सिंगल पीएनआर में हमारी बुकिंग थी। दिल्ली से ही इंडिगो की फ्लाइट काठमांडू जाने वाली थी, लेकिन उसमें जा नहीं सके। उसके बाद हमें सोमावार सुबह इंडिगो की दूसरी फ्लाइट में काठमांडू भेजा जाया जाएगा। हमें दो घंटे से ज्यादा समय तक होटल के लिए धक्के खाने पड़े थे और उसके बाद एयरलाइंस कंपनी ने होटल में बुकिंग की और उसमें रुकना पड़ा। इससे हमारा खर्च बढ़ जाएगा।

सूरत एयरपोर्ट के आसपास निजी और सरकारी जगह में सैकड़ों झींगा तालाब हैं।

सूरत एयरपोर्ट के आसपास निजी और सरकारी जगह में सैकड़ों झींगा तालाब हैं।

झींगा तालाब से होती हैं बर्ड हिट की घटनाएंसूरत एयरपोर्ट के आसपास निजी और सरकारी जगह में सैकड़ों झींगा तालाब हैं, जिसके कारण बर्ड हिट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। रविवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के साथ जो बर्ड हिट की घटना हुई उसके लिए झींगा तालाब को कारण माना जा रहा है। पायलट खराब विमान को सूरत से अहमदाबाद ले गया और 153 लोगों की जान जोखिम में डाल दी। जिसके खिलाफ जब जांच होगी, तब होगी, लेकिन जाहिर तौर पर दुर्घटना क्यों हुई? इसकी वजह जानने के बावजूद सूरत एयरपोर्ट अथॉरिटी, कलेक्ट्रेट से लेकर राजनेताओं तक ने कुछ नहीं किया।

मानो किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हों, इसलिए झींगा तालाब नहीं हटाए जा रहे हैं। रविवार को बर्ड हीट की घटना इतनी गंभीर थी कि विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बर्ड हिट ने विमान के इंजन को इतना नुकसान पहुंचाया है कि आगे के ऑपरेशन रद्द कर दिए गए हैं। दिल्ली का यह विमान जब टेक-ऑफ के लिए रनवे पर रोल कर रहा था, यानी उड़ान भरने से ठीक पहले ग्राउंड पर ही बर्ड हिट हो गई। इसकी सूचना एटीसी को दी गई थी, लेकिन यात्रियों की जान को खतरे में डालते हुए इसे टेक-ऑफ के लिए मंजूरी दे दी गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

About the author

cradmin

Leave a Comment